Site icon Khabribox

उत्तराखंड: सीएम ने की घोषणा, प्रदेश के सभी जनपदों में खोले जाएंगे एक-एक वृद्धाश्रम, जानें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में अब सभी जिलों में एक-एक वृद्धाश्रम खोले जाएंगे। यह ऐलान सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया है।

कहीं यह बात

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीएम ने बीते गुरुवार को मुख्य सेवक संवाद के तहत वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों से संवाद करते हुए यह बात कही है। जिसमें सीएम ने कहा कि सभी जनपदों में एक-एक वृद्धाश्रम खोले जाएंगे। इसके अलावा ‌दिव्यांग युवक-युवती से विवाह करने पर प्रोत्साहन अनुदान धनराशि 25 हजार रूपये से बढ़ाकर 50 हजार रूपये करने की घोषणा की। साथ ही कहा कि दिव्यांग छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के दिव्यांग छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति के लिए आय सीमा को समाप्त किया जायेगा। सीएम ने कहा कि वर्तमान में बागेश्वर, चमोली और उत्तरकाशी में राजकीय वृद्धाश्रम संचालित हो रहे हैं, जबकि देहरादून, अल्मोड़ा और चम्पावत में नए भवन निर्माणाधीन हैं। इसके अतिरिक्त, हरिद्वार, उधमसिंह नगर और नैनीताल सहित विभिन्न क्षेत्रों में गैर-सरकारी संगठनों द्वारा संचालित वृद्धाश्रम भी कार्यरत हैं।

Exit mobile version