उत्तराखंड: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विभिन्न जिलों में आधारभूत ढांचे, धार्मिक पर्यटन और जनसुविधाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से करीब 28 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं को वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।
वित्तीय स्वीकृति दी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन परियोजनाओं से सड़क संपर्क, पुलिस आवास और स्थानीय बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी।
यहप्रमुख स्वीकृत योजनाएं
• धार्मिक पर्यटन व मंदिर विकास:
◦ पिथौरागढ़ में ध्वज जयंती माता मंदिर के विकास कार्यों के लिए 97.09 लाख रुपये।
◦ मूनाकोट के बुद्धेश्वर मंदिर के सुंदरीकरण और धर्मशाला निर्माण हेतु 22 लाख रुपये।
◦ द्वितीय केदार श्री मद्ममहेश्वर धाम के विकास के लिए 54.81 लाख रुपये।
◦ खटीमा (ग्राम भूड महोलिया) में छठ पूजा स्थल विकसित करने के लिए 2.70 करोड़ रुपये।
• सड़क एवं पुल निर्माण:
◦ सितारगंज (ऊधम सिंह नगर) में गोला नदी पर 250 मीटर लंबे पीएससी पुल के लिए 18.78 करोड़ रुपये।
◦ भीमताल-नौकुचियाताल मोटर मार्ग के सुधारीकरण के लिए 2.46 करोड़ रुपये।
◦ झबरेड़ा क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य (पीसी कार्य) के लिए 66.68 लाख रुपये।
◦ पिथौरागढ़ में बेड़ा से भट्ठयानी मेल्टीनाथ तक आंतरिक सीसी मार्ग के लिए 62.19 लाख रुपये।
• पुलिस आधारभूत ढांचा:
◦ हरिद्वार के थाना श्यामपुर में टाइप-3 के छह पुलिस आवासों के निर्माण हेतु 3.10 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं, जिसके तहत 1.24 करोड़ रुपये की पहली किश्त जारी करने का अनुमोदन किया गया है।