Site icon Khabribox

उत्तराखंड: सीएम धामी ने देहरादून में कलेक्ट्रेट स्थित रजिस्ट्रार ऑफिस का किया औचक निरीक्षण, जिलाधिकारी को दिए यह आवश्यक दिशा निर्देश

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को कलेक्ट्रेट स्थित रजिस्ट्रार ऑफिस का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान रजिस्ट्रार ऑफिस में संचालित जमीनों की रजिस्ट्री की प्रक्रियाओं और रिकॉर्ड रूम का अवलोकन किया। इस दौरान जिलाधिकारी जमीन के दस्तावेजों में भविष्य में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो, इसके लिए कारगर व्यवस्था बनाने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि भूमि के दस्तावेजों में फर्जीवाड़ा करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति न हो। इसके लिए व्यवस्थाओं में जो भी सुधारात्मक कदम उठाये जाने हैं, वो उठाये जाएं।

भूमि के दस्तावेजों में फर्जीवाड़ा करने वालों के विरुद्ध की जाएगी सख्त कार्रवाई

उन्होंने कहा कि जमीनों के फर्जीवाड़ा की गहनता से जांच की जाए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में इस तरह के फर्जीवाड़ा करने की कोई सोच भी न सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कहीं भी जमीनों से संबंधित कोई भी फर्जीवाड़े की शिकायते आयेंगी तो उनकी जांच कर दाेषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी।

रजिस्ट्रार ऑफिस की सभी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के दिए निर्देश

इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने जिलाधिकारी देहरादून को जिले में जमीनों के रिकॉर्ड की सुरक्षा के दृष्टिगत रजिस्ट्रार ऑफिस की सभी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिये और कार्यालय रिकॉर्ड के मेंटेन के लिए समुचित व्यवस्था बनाई जाए।

उपस्थित रहे

इस मौके पर जिलाधिकारी देहरादून सोनिका और अपर सचिव मुख्यमंत्री जगदीश चंद्र काण्डपाल भी उपस्थित रहे।

Exit mobile version