Site icon Khabribox

उत्तराखंड: सीएम धामी ने सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं एवं नीतियों के व्यापक प्रचार प्रसार के लिए विकास रथ/एलईडी वाहनों का फ्लैग ऑफ किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  ने आज मुख्यमंत्री आवास से सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं एवं नीतियों के व्यापक प्रचार प्रसार के लिए विकास रथ/एलईडी वाहनों का फ्लैग ऑफ किया। प्रदेश के 300 प्रमुख स्थानों पर नुक्कड़ नाटकों एवं एलईडी द्वारा फिल्मों के माध्यम से प्रचार किया जाएगा।

यह प्रचार अभियान पूरे दिसंबर माह चलाया जायेगा

सरकार की योजनाओं का यह प्रचार अभियान पूरे दिसंबर माह चलाया जायेगा। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा जनहित में अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति पर खड़े लोगों तक पहुंचे, इसके लिए व्यापक स्तर पर प्रचार एवं प्रसार किया जा रहा है।

यह लोग रहे उपस्थित

इस अवसर पर सूचना महानिदेशक श्री रणवीर सिंह चौहान, अपर निदेशक डॉ. अनिल चंदोला, संयुक्त निदेशक श्री के.एस. चौहान उपस्थित थे।

Exit mobile version