April 20, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

उत्तराखंड़: सीएम धामी ने विभिन्न विकास कार्यों हेतु ₹391 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति की प्रदान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  ने सी.आर.आई.एफ. (केन्द्रीय सड़क अवसंरचना निधि) के अन्तर्गत विभिन्न विकास कार्यों हेतु ₹391 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

लक्ष्मण झूला में वैकल्पिक सेतु के निर्माण हेतु ₹68 करोड़ 86 लाख  की राशि

मुख्यमंत्री श्री धामी ने जनपद टिहरी गढ़वाल की नरेन्द्रनगर विधानसभा में लक्ष्मण झूला में वैकल्पिक सेतु के निर्माण हेतु ₹68 करोड़ 86 लाख एवं गदरपुर-दिनेशपुर-मदकोटा-हल्द्वानी मोटर मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण हेतु ₹58 करोड़ 6 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

अल्मोड़ा में धारी डोबा गिरेछीना मोटर मार्ग के लिए 15 करोड़ 45 लाख की स्वीकृति

जनपद अल्मोड़ा में धारी डोबा गिरेछीना मोटर मार्ग के सुदृढ़ीकरण हेतु ₹15 करोड़ 45 लाख एवं सुवाखोली-अलमस-भवान-नगुण मोटर मार्ग का डी.बी.एम./बी.सी. द्वारा पक्कीकरण एवं सड़क सुरक्षा कार्य हेतु ₹55 करोड़ 35 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई।

चमोली में मींग गधेरे से गढ़कोट तक मोटर मार्ग के सुधारीकरण हेतु ₹12 करोड़ 58 लाख की राशि

जनपद चमोली में मींग गधेरे से गढ़कोट तक मोटर मार्ग के सुधारीकरण हेतु ₹12 करोड़ 58 लाख एवं रूड़की-लक्सर-बालावाली मोटर मार्ग के चौड़ीकरण हेतु ₹25 करोड़ 18 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई। मरचूला-सराईक्षेत-बैंजरो-सतपुली राज्य मार्ग के सुदृढ़ीकरण हेतु ₹11 करोड़ 94 लाख एवं बड़ावाला-कटापत्थर-जुड्डो मोटर मार्ग के सुदृढ़ीकरण हेतु ₹28 करोड़ 63 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई। चम्बा-कोटी कॉलोनी-भागीरथीपुरम मोटर मार्ग के सुदृढ़ीकरण हेतु ₹24 करोड़ 97 लाख एवं जनपद चमोली में पोखरी-कर्णप्रयाग मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं बी.एम./एस.डी.बी.सी. से डामरीकरण हेतु ₹23 करोड़ 37 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई।