Site icon Khabribox

उत्तराखंड: सीएम धामी ने अल्मोड़ा की विधानसभा क्षेत्रों की समीक्षा के दौरान दिए ये निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज लोकसभा क्षेत्र अल्मोड़ा की विधानसभा क्षेत्रों की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए कि जिलाधिकारी विकास कार्यों की माह में दो बार समीक्षा अवश्य करें। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।

पत्रावलियों के निस्तारण में अनावश्यक विलम्ब और न आपत्ति लगाई जाए

मुख्यमंत्री ने कहा कि विधायकगणों के माध्यम से विकास कार्यों के लिए जो भी प्रस्ताव जिलाधिकारियों को प्राप्त होते हैं, उन्हें शासन में भेजने के बाद भी उस पर प्रगति की शासन से जिलाधिकारी अपडेट लेते रहें। पत्रावलियों के निस्तारण में अनावश्यक विलम्ब और न आपत्ति लगाई जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जन समस्याओं का तीव्रता से समाधान हो सके और जन प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के मध्य निरंतर संवाद स्थापित हो, इस उद्देश्य से विधानसभावार जनहित के कार्यों की समीक्षा की जा रही है। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर ही समस्याओं को मण्डल एवं शासन स्तर पर भेजा जाए। अधिकारियों को क्षेत्र विशेष की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए कार्य करने होंगे। मानसखण्ड कॉरिडोर के लिए तेजी से कार्य किये जाएं।

बैठक में उपस्थित रहे

बैठक में सांसद अजय टम्टा, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य,  चन्दन रामदास, विधायक विशन सिंह चुफाल,  फकीर राम, सुरेश गढ़िया,प्रमोद नेनवाल, महेश जीना, अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी आदि उपस्थित थे।

Exit mobile version