Site icon Khabribox

उत्तराखंड: सीएम धामी ने ‘एशियन ओपन स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी-2026’ का किया उद्घाटन, कहा- अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों के लिए पूरी तरह तैयार

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दून स्थित हिमाद्री आइस रिंक में आयोजित ‘एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी-2026’ का भव्य उद्घाटन किया।

किया उद्घाटन

इस अवसर पर उन्होंने घोषणा की कि उत्तराखंड में विश्व स्तरीय सुविधाएं मौजूद हैं और राज्य किसी भी अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतिस्पर्धा की मेजबानी के लिए पूरी तरह सक्षम है। हिमाद्री आइस रिंक के नवीनीकरण को राज्य में शीतकालीन खेलों (विंटर स्पोर्ट्स) के विकास की दिशा में एक मील का पत्थर बताते हुए मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड को एशिया के प्रमुख विंटर स्पोर्ट्स केंद्र के रूप में स्थापित करने का संकल्प दोहराया। जिस पर उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीत और हार खेल का हिस्सा हैं, लेकिन वास्तविक सफलता अनुशासन, समर्पण और कभी हार न मानने की भावना में निहित है।

Exit mobile version