Site icon Khabribox

उत्तराखंड: सीएम धामी ने सचिवालय में मुख्यमंत्री कार्यालय एवं घोषणा अनुभाग का आकस्मिक निरीक्षण कर दिये ये निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को
सचिवालय में मुख्यमंत्री कार्यालय एवं घोषणा अनुभाग का आकस्मिक निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री श्री धामी ने घोषणा अनुभाग के स्तर पर की जाने वाली कार्यवाही का निरीक्षण करने के साथ ही इस सम्बन्ध में आवश्यक जानकारी भी प्राप्त की।

दिए यह निर्देश

मुख्यमंत्री श्री धामी ने निर्देश दिए कि घोषणा अनुभाग में प्राप्त होने वाली सूचनाओं पर समयबद्धता के साथ त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए ताकि जनहित को ध्यान में रखते हुए की गई घोषणायें धरातल पर दिखाई दें तथा आम जनता को उसका लाभ मिल सके।

जन शिकायतों एवं समस्याओं से सम्बन्धित आवेदनों का निस्तारण त्वरित गति से किया जाए

“मुख्यमंत्री कार्यालय को प्राप्त होने वाली जन शिकायतों एवं समस्याओं से सम्बन्धित आवेदनों का निस्तारण त्वरित गति से किया जाए, साथ ही आवेदकों को भी उनके निवेदनों पर की गई कार्यवाही की सूचना उपलब्ध कराए जाने की व्यवस्था की जाए।

Exit mobile version