Site icon Khabribox

उत्तराखंड: पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सीएम धामी की प्रदेशवासियों से खास अपील, कल 17 सितंबर की शाम घरों में जलाएं ‘आशीर्वाद दीप’

उत्तराखंड: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कल 17 सितंबर को जन्मदिन है। उनके जन्मदिवस को लेकर भारतीय जनता पार्टी देशभर में व्यापक तैयारियों में जुटी है।

प्रदेशवासियों से अपील

जिस पर इसी क्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों से एक खास अपील की है। उन्होंने राज्य की जनता से आग्रह किया है कि 17 सितंबर की शाम अपने-अपने घरों में ‘आशीर्वाद दीप’ जलाकर प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, लंबी उम्र और मंगलमय जीवन की कामना करें। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि 17 सितंबर का दिन देश को नई दिशा और गति देने वाले नेतृत्व का दिन है। उन्होंने प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन को राष्ट्रसेवा, समर्पण और अटूट संकल्प की प्रेरणादायी यात्रा करार दिया। सीएम ने कहा कि पीएम मोदी का देवभूमि उत्तराखंड और यहाँ के लोगों से विशेष आत्मीय लगाव रहा है। जिस पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता से अपील करते हुए कहा कि 17 सितंबर की शाम 6:00 बजे से 7:00 बजे के बीच आशीर्वाद दीया जलाएं।

Exit mobile version