Site icon Khabribox

नैनीताल: सीएम धामी ने शहीद सैनिक स्मारक पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, की कई घोषणाएं

बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल रोड स्थित शहीद सैनिक स्मारक पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके उपरान्त मुख्यमंत्री श्री धामी ने मिनी स्टेडियम हल्द्वानी में वृहद रोजगार मेले का शुभारम्भ किया व मण्डल स्तरीय प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

मुख्यमंत्री  धामी ने कई घोषणाएं भी की

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री धामी ने कई घोषणाएं भी की। उन्होंने राज्य खाद्य योजना के अन्तर्गत आवंटित होने वाले खाद्यान पर प्रदेश के राशन विक्रेताओं का लाभांश ₹18 से बढाकर ₹50 प्रति कुन्तल करने की घोषणा की।

यह घोषणा भी की गयी

निगम कर्मचारियों का महंगाई भत्ता उनके बोर्ड के अनुमोदन के उपरान्त 17 से 28 प्रतिशत करने, हल्द्वानी में आईटी अकादमी प्रारम्भ करने, मिनी स्टेडियम हल्द्वानी मे दर्शक दीर्घा में टीन शेड लगवाने व बलूटी गांव सड़क मार्ग स्व. पं नारायण दत्त तिवारी के नाम रखने की घोषणा की गई।

Exit mobile version