Site icon Khabribox

उत्तराखंड: सीएम धामी ने शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धासुमन अर्पित किये

उत्तराखंड  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कचहरी, देहरादून स्थित शहीद स्थल पर जाकर शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धासुमन अर्पित किये। शहीद राज्य आंदोलनकारियों को नमन करते हुए श्री धामी ने कहा कि शहीदों के सपनों के अनुरूप राज्य के विकास के लिए सरकार काम करेगी।

प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की

इसके पश्चात श्री धामी ने पं. दीनदयाल उपाध्याय पार्क में पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा के साथ ही घंटाघर स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी एवं स्व. इंद्रमणि बडोनी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Exit mobile version