Site icon Khabribox

उत्तराखंड: सीएम धामी ने आपदा राहत के लिए जारी की इतने करोड़ की धनराशि, रुड़की के ‘सुनहरा चौक’ के नाम में भी होगा बदलाव





उत्तराखंड: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में जनसुविधाओं और आपदा प्रबंधन को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।


इस प्रस्ताव को मंजूरी


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कैबिनेट ने रुड़की नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सुनहरा मार्ग चौक का नाम बदलकर ‘शहीद चौक’ करने के प्रस्ताव को औपचारिक मंजूरी दे दी है। यह कदम क्षेत्र के शहीदों के सम्मान और जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। इसके अलावा राज्य में आपदा प्रबंधन तंत्र को मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री ने राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (SDRF) के तहत 15वें वित्त आयोग की अवशेष धनराशि से 130 करोड़ रुपये जारी करने की स्वीकृति प्रदान की है। इस धनराशि का वितरण प्रदेश के सभी 13 जिलों में समान रूप से किया जाएगा।

प्रत्येक जिले को आवंटित 10 करोड़ रुपये का उपयोग निम्नलिखित कार्यों के लिए होगा।

• ​3 करोड़ रुपये: तत्काल राहत एवं बचाव कार्यों हेतु।

• ​5 करोड़ रुपये: क्षतिग्रस्त बुनियादी ढांचे के पुनर्वास और पुनर्निर्माण के लिए।

• ​2 करोड़ रुपये: आपदा पूर्व तैयारी और क्षमता विकास के कार्यों पर।


Exit mobile version