Site icon Khabribox

उत्तराखंड: मदरसा शिक्षा पर बोले सीएम धामी, कहा- उत्तराखंड बोर्ड का पाठ्यक्रम अनिवार्य, नियम न मानने पर बंद होंगे मदरसे

उत्तराखंड: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मदरसा शिक्षा को लेकर बड़ा फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि अब राज्य के सभी मदरसों में उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद का पाठ्यक्रम लागू करना अनिवार्य होगा।

कहीं यह बात

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ने हरिद्वार में एक कार्यक्रम के दौरान यह बात कहीं। उन्होंने कहा कि जो मदरसे इस नियम का पालन नहीं करेंगे, उन्हें बंद कर दिया जाएगा। सीएम ने आगे कहा कि राज्य में वर्षों से चल रहे मदरसा बोर्ड को भंग कर दिया गया है। अब इसकी जगह उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का गठन किया गया है। सभी मदरसों के लिए इस प्राधिकरण से मान्यता और उत्तराखंड बोर्ड से संबद्धता अनिवार्य होगी। राज्य में 1 जुलाई 2026 से बोर्ड का नया पाठ्यक्रम पूरी तरह लागू कर दिया जाएगा।


Exit mobile version