उत्तराखंड: उत्तराखंड में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने वालों के खिलाफ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सख्त रुख अपनाया है।
दिए यह निर्देश
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिस पर प्रदेश में फर्जी राशन कार्ड, आधार और आयुष्मान कार्ड के दुरुपयोग की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने सभी जिलों में सत्यापन अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। सीएम के आदेश पर मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव एल.फैनई ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र जारी कर राशन कार्डों के गहन सत्यापन के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री धामी ने स्पष्ट किया कि पारदर्शिता से कोई समझौता नहीं होगा। उन्होंने कहा, “अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।”
उत्तराखंड: फर्जी राशन कार्ड और आधार के दुरुपयोग पर सीएम धामी सख्त, दिए यह निर्देश