Site icon Khabribox

उत्तराखंड: सीएम धामी इस दिन करेंगे सीडीएस बिपिन रावत की मूर्ति का अनावरण, जानें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सीडीएस जनरल बिपिन रावत की स्मृति में निर्मित 9 फीट प्रतिमा का अनावरण कनक चौक के निकट पार्क में 14 अप्रैल को करेंगे। यहां पर सीडीएस की याद में यह स्मारक  बनाया जा रहा है।

कार्यक्रम की रूपरेखा को सुनियोजित ढंग से करने के दिए आदेश

शनिवार को कालीदास रोड, स्थित सैनिक कल्याण निदेशालय के सभागार में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने देश के प्रथम सीडीएस स्व.जनरल बिपिन रावत की स्मृति में नव निर्मित प्रतिमा का अनावरण के कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान मंत्री ने अधिकारियों को कार्यक्रम की रूपरेखा को सुनियोजित ढंग से करने के अधिकारियों को निर्देश दिए।

9 फीट की प्रतिमा स्थापित की गई

सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा कि सरकार शहीदों के सम्मान और उनके कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। देहरादून में सरकार की ओर से स्वर्गीय जनरल बिपिन रावत की स्मृति में स्मारक का निर्माण किया जा रहा है। इसमें जनरल रावत की प्रतिमा भी स्थापित की गई है। प्रदेश के युवाओं सहित समस्त उत्तराखंड वासियों का जो स्नेह और सम्मान जनरल बिपिन रावत के प्रति था। इसी को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि देहरादून के कनक चौक के निकट पार्क में स्मारक निर्माण किया जाए। जहां पर उनकी करीब 9 फीट की प्रतिमा स्थापित की गई है।

कार्यक्रम में जनरल बिपिन रावत के परिवारजन ,पूर्व सैनिक रहेंगे उपस्थित

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि 14 अप्रैल को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सीडीएस जनरल बिपिन रावत की स्मृति में निर्मित मूर्ति का अनावरण करेंगे। कार्यक्रम में जनरल बिपिन रावत के परिवारजन सहित पूर्व सैनिक उपस्थित रहेंगे। बैठक के उपरांत मंत्री ने कनक चौक स्थित निर्माणाधीन स्मारक का निरीक्षण भी किया। इस दौरान अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए शीघ्र अति शीघ्र निर्माण कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर उपस्थित रहे

इस मौके पर सैनिक कल्याण निदेशक ब्रिगेडियर अमृतलाल लाल सहित अधिकारीगण और पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।

Exit mobile version