Site icon Khabribox

उत्तराखंड के सीएम ने चेन्नई में किया रोड शो, निवेशकों के साथ इतने करोड़ के एमओयू किए साइन

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का चेन्नई में रोड शो हुआ। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने गुरुवार को ग्लोबल इन्वेस्टर समिट की तैयारियों के तहत चेन्नई में आयोजित रोड शो में प्रतिभाग किया।

चेन्नई में रोड शो में किया प्रतिभाग

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े निवेशकों के साथ बैठक की। जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में चेन्नई रोड शो के दौरान कुल 10150 करोड़ के एमओयू हुए। इसमें हेल्थकेयर, फार्मा, एनर्जी सेक्टर के निवेश प्रस्ताव शामिल हैं। दरअसल उत्तराखंड में दिसंबर में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट आयोजित होने वाला है।

Exit mobile version