Site icon Khabribox

उत्तराखंड: सीएम ने आदि कैलाश में किया योग, दिया यह खास संदेश, दिखा पर्वतों के बीच योग का अद्भुत नजारा

आज 21 जून है। आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस है।उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस खास दिन को पर्वतों के बीच पवित्र पार्वती सरोवर, आदि कैलाश, पिथौरागढ़ में मनाया।

सीएम ने किया शुभारंभ

इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आदि कैलाश की धरती पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रमों का शुभारंभ किया।उन्होंने वहां से लोगों को निरोग रहने के लिए नियमित योग करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि समुद्र से 15हजार  फीट की ऊंचाई पर स्थित आदि कैलाश में योग करते हुए कहा नियमित योग से ही निरोग रहा जा सकता है। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री अजय टम्टा ने भी उनके साथ वहां योग किया। पहली बार यहां आयोजित कार्यक्रम को लेकर लोगों में उत्साह दिखा।

किया योग

इस दौरान सेना, आईटीबीपी,पुलिस के साथ प्रशासन के आला अधिकारी भी योग करते नज़र आए।

Exit mobile version