उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा संचालित 20 नई वातानुकूलित UTC मिनी (टेम्पो ट्रैवलर) गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
20 नई वातानुकूलित यूटीसी मिनी (टेंपो ट्रेवलर) का फ्लैग ऑफ
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय द्वारा एक समारोह में आयोजित किया गया। जिसमें सीएम ने 20 नई वातानुकूलित यूटीसी मिनी (टेंपो ट्रेवलर) को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने कहा, “यह राज्य की परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक बहुत ही महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। मुख्यमंत्री ने कैंप कार्यालय से GTC हेलीपैड तक टेम्पो ट्रैवलर से भी यात्रा की। उन्होंने आगे कहा, “इसके परिणामों के आधार पर, हम इस पहल को आगे बढ़ाएंगे और मिनी ट्रैवलर्स की संख्या भी बढ़ाएंगे… यह ट्रैवलर बहुत सुविधाजनक है, और हर कोई सस्ती कीमत पर यात्रा का आनंद ले सकेगा। बेहतर परिवहन के लिए, हम जल्द ही 100 और बसें खरीदने जा रहे हैं।”
इस रूट पर चलेंगे
📌📌इनमें से 10 टेम्पो ट्रैवलर गाड़ियां देहरादून-मसूरी रूट पर चलेंगी।
📌📌10 टेम्पो ट्रैवलर गाड़ियां हल्द्वानी-नैनीताल रूट पर चलेंगी।