Site icon Khabribox

उत्तराखंड: सीएम ने सरकारी कर्मचारियों को दिवाली से पहले दिया तोहफा, मंहगाई भत्ता बढ़ाया,  बोनस भी किया जारी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दीपावली से पहले कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है।

आदेश किए जारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड सरकार ने लगभग ढाई लाख से ज्यादा सरकारी कर्मचारियों को सौगात दी है। जिसमें उनका महंगाई भत्ता (डीए) 55 प्रतिशत से बढ़ाकर 58 प्रतिशत करने का फैसला लिया है। साथ ही दिवाली बोनस का भी ऐलान किया गया है, जो 4800 ग्रेडपे तक के कर्मचारियों को मिलेगा। इस निर्णय के बाद कर्मचारियों को एक जुलाई से 31 अक्तूबर तक डीए का नकद भुगतान किया जाएगा। इसके साथ ही अराजपत्रित कर्मचारियों को बोनस का लाभ दिया जाएगा। इस संबंध में वित्त विभाग ने आदेश जारी किए हैं।

Exit mobile version