Site icon Khabribox

उत्तराखंड: सीएम ने दिए निर्देश, प्रदेश में व्यापक जन-जागरूकता ड्रग्स अवेयरनेस कार्यक्रमों बनाया जाए सशक्त व प्रभावी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में व्यापक जन-जागरूकता ड्रग्स अवेयरनेस कार्यक्रमों को अधिक सशक्त व प्रभावी बनाने के निर्देश दिए हैं।

कार्यक्रम चलाकर युवाओं को ड्रग्स से रखें दूर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को शासकीय आवास पर ड्रग्स फ्री उत्तराखंड के संकल्प को साकार करने के लिए पुलिस उच्चाधिकारियों के साथ एक बैठक की। जिसमें उन्होंने प्रदेशभर में ड्रग पैडलर्स माफियाओं पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, उन्होंने अधिकारियों से एंटी-नारकोटिक टास्क फोर्स को मजबूत करने, प्रदेशभर में रात में चेकिंग बढ़ाने, सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष सतर्कता सख्त जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बैठक में 1933 ड्रग्स फ्री हेल्पलाइन नंबर के व्यापक प्रचार-प्रसार को लेकर भी अधिकारियों को निर्देशित किया, जिससे अधिक से अधिक लोग इस पहल से जुड़ सकें त्वरित शिकायत दर्ज करा सकें।

Exit mobile version