Site icon Khabribox

उत्तराखंड: सीएम ने दिए निर्देश, अवैध रूप से रह रहे बंग्लादेशियों समेत अन्य विदेशी नागरिकों की पहचान हेतु चलाए सत्यापन अभियान

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में अब पाकिस्तानी नागरिकों का चिह्नीकरण करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से वापस भेजा रहा है।

अवैध रूप से रहने वालों की पहचान के लिए सत्यापन अभियान में लाए गति

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बीते दिनों सैलानियों पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया। जिसमे 26 लोगों ने अपनी जान गंवाई। जिसके बाद अब उत्तराखंड में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों का चिह्नीकरण करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से वापस भेजा जा रहा है। इसके साथ ही सीएम ने अवैध रूप से रह रहे बंग्लादेशियों समेत अन्य विदेशी नागरिकों की पहचान को सत्यापन अभियान में तेजी लाने को कहा है। साथ ही कहा कि गलत दस्तावेजों के आधार पर सरकारी योजनाओं का लाभ ले रहे व्यक्तियों का भी चिह्नीकरण किया जाए। ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।

Exit mobile version