Site icon Khabribox

उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर सीएम ने दिए यह निर्देश, कहा- शासन और पुलिस रहें अलर्ट

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत मंगलवार की आधी को पाकिस्तान और पीओके में 09 ठिकानों पर हमला किया। इस हमले में 7 शहरों के 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया।

दिए यह निर्देश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसके बाद ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमला किए जाने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक बैठक की। जिसमे वर्चुअल माध्यम से हिस्सा लेने के बाद मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। इसी क्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा की सुरक्षा के दृष्टिगत चारधाम यात्रा और प्रदेश के महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों, बांधों तथा ऊर्जा संयंत्रों की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही शासन और पुलिस को अलर्ट रहने के लिए कहा है। इसके अलावा सीएम ने राज्य के अन्तरराष्ट्रीय सीमाओं से लगे सभी क्षेत्रों में सुरक्षा की दृष्टि से पुख्ता इंतजाम किए जाने व सीमांत क्षेत्रों में होने वाली संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के‌ निर्देश दिए हैं।

Exit mobile version