Site icon Khabribox

उत्तराखंड: सीएम ने समाज कल्याण विभाग के अन्तर्गत 26 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, जानें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीते कल मंगलवार को चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे।

15 सहायक लेखाकर एवं 11 कनिष्ठ सहायक शामिल

मिली जानकारी के अनुसार सीएम ने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से चयनित समाज कल्याण विभाग के अन्तर्गत 26 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। जिसमें 15 सहायक लेखाकर एवं 11 कनिष्ठ सहायक शामिल हैं।

यह लोग रहें उपस्थित

इस अवसर पर सचिव समाज कल्याण बृजेश कुमार संत, निदेशक समाज कल्याण आशीष भटगाई उपस्थित रहें।

Exit mobile version