Site icon Khabribox

उत्तराखंड: सीएम ने ‘मशरूम ग्राम’ का किया शुभारंभ, कहा- स्थानीय युवाओं और महिलाओं को मिलेंगे स्वरोजगार के नए अवसर

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के हरिद्वार में हरिद्वार जनपद के बुग्गावाला में एमबी फूड्स द्वारा विकसित ‘मशरूम ग्राम’ का सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को शुभारंभ किया।

कहा- ‘मशरूम ग्राम’ मॉडल राज्य के अन्य क्षेत्रों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस अवसर पर सीएम ने कहा कि यह पहल किसानों की आय बढ़ाने, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने और कृषि क्षेत्र में नवाचार को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि मशरूम उत्पादन कम भूमि, कम जल और कम समय में अधिक लाभ देने वाला प्रभावी उद्यम है, जिससे किसान अतिरिक्त आय अर्जित कर सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि इस परियोजना के माध्यम से स्थानीय युवाओं और महिलाओं को स्वरोज़गार के नए अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही स्वयं सहायता समूहों को भी आर्थिक मजबूती मिलेगी।

Exit mobile version