Site icon Khabribox

उत्तराखंड: सीएम की सख्त चेतावनी, किसी भी सूरत में नहीं बख्शे जाएंगे नकल माफिया, जल्द होगा षड्यंत्र का खुलासा

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) द्वारा रविवार को विभिन्न विभागों के लिए आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा का प्रश्नपत्र कथित तौर पर लीक होने के मामले में युवाओं में आक्रोश बना हुआ है।

नकल माफिया को नहीं बख्शा जाएगा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सख्त चेतावनी दी है कि नकल माफिया को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। कहा कि कुछ नकल व कोचिंग माफिया सरकार को बदनाम करने का रहे षडयंत्र कर रहे हैं। जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक सीएम ने कहा कि भर्ती प्रकिया में बाधा न पहुंचे, इसके लिए सरकार सख्त नकल विरोधी कानून लेकर आई है। इससे कुछ लोगों को परेशानी होने लगी है और सरकार को बदनाम करने प्रयास किया जा रहा है।‌ कहा रविवार को स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा में भी फिर ऐसा प्रयास किया गया, जबकि ये पेपर लीक जैसा मामला नहीं है।नकल माफिया को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।

Exit mobile version