Site icon Khabribox

उत्तराखंड: सीएम ने राज्य स्थापना के रजत जयंती समारोह में की 11 अहम घोषणाएं, यहां देखें एक क्लिक में

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। कल नौ नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस मनाया जाएगा। इसी मौके पर शुक्रवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने राज्य स्थापना के रजत जयंती समारोह में 11 अहम घोषणाएं की है।

की अहम घोषणाएं

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक देहरादून स्थित पुलिस लाइन परिसर में रैतिक परेड समारोह हुआ। राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह ने परेड की सलामी ली। राष्ट्रीय गीत के 150 वर्ष होने पर कार्यक्रम की शुरुआत वंदेमातरम गीत से हुई। इस अवसर पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड पुलिस पत्रिका का विमोचन और रजत जयंती पदक के प्रतीकात्मक चिह्न का अनावरण किया।

सीएम की घोषणाएं

📌📌ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का विस्तार होगा।
📌📌राजकीय विद्यालयों में मानदेय पर रखी गई भोजन माताओं के लिए कल्याण कोष बनेगा।
📌📌राज्य में जानवरों से फसलों की सुरक्षा के लिए फार्म फेंसिंग पॉलिसी लाई जाएगी।
📌📌पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण के लिए योजना शुरू होगी।
📌📌उच्च शिक्षा के छात्र-छात्राओं में कौशल विकास के लिए ऑनलाइन स्किल कोर्सेज उपलब्ध होंगे। सिविल सर्विसेज, बैंकिंग, मैनेजमेंट, नेट आदि परीक्षाओं की तैयारी के लिए ऑनलाइन कोचिंग सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
📌📌केदारखंड माला मिशन शुरू किया जाएगा।
📌📌चंपावत की तर्ज पर आदर्श रुद्रप्रयाग जिला विकसित होगा।
📌📌कुमाऊं के शारदा कॉरिडोर और गढ़वाल के अंजनीसैंण-बेलाकेदार क्षेत्र को स्पिरिचुअल इकोनॉमिक जोन के रूप में विकसित किया जाएगा।
📌📌हर जिला अस्पताल में टाइप-1 डायबिटीज क्लीनिक खुलेंगे और 15 वर्ष तक के बच्चों की डायबिटीज स्क्रीनिंग मुफ्त होगी।

Exit mobile version