Site icon Khabribox

उत्तराखंड: फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ को लेकर सीएम ने की यह घोषणा, एक क्लिक में पढ़िए

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड सरकार ने गोधरा कांड पर बनी फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ को लेकर बड़ा ऐलान किया है।

सीएम ने की घोषणा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते कल रविवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह फिल्म देखी। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि पूरे देश और प्रदेश में सभी लोगों को इस फिल्म को देखना चाहिए इसलिए हम इस फिल्म को टैक्स फ्री भी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘अयोध्या से यात्रियों को लेकर आ रही साबरमती एक्सप्रेस को गुजरात के गोधरा में आग के हवाले कर दिया गया। इस घटना में 59 रामभक्तों की मौत हो गई। मामले की जांच करने के बजाय इस मामले पर राजनीति की गई।’ कहा कि सभी लोगों को यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए।

Exit mobile version