उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड की धामी सरकार के तीन साल पूरे होने के उपलक्ष्य में राज्यभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
खाली पदों को मानक के अनुसार भरेगी सरकार
इसी बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने युवाओं को लेकर एक घोषणा की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के युवाओं को लेकर कहा कि नौजवानों को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर मुहैया कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। साथ ही सरकारी विभागों में सभी रिक्त पदों को मानक के अनुसार भरा जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 20 हजार से ज्यादा लोगों को सरकारी नियुक्तियां मिल चुकी हैं। साथ ही सरकार सरकारी विभागों में सभी रिक्त पदों को मानक के अनुसार भरेगी।