Site icon Khabribox

उत्तराखंड: सीएम ने 72 असिस्टेंट प्रोफेसर को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून में मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।

नियुक्ति पत्र प्रदान किए

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य लोक सेवा आयोग से चयनित 72 असिस्टेंट प्रोफेसर को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस मौके पर उन्होंने सभी असिस्टेंट प्रोफेसर को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षार्थियों के भविष्य निर्माण में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। हमारे युवाओं के भविष्य को बनाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उन पर है। नव चयनित शिक्षकों का यह पहला पड़ाव है।

Exit mobile version