Site icon Khabribox

उत्तराखंड: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी की बधाई, कहा- अहंकार त्यागकर सदाचार और सामाजिक समरसता की राह पर चलें

उत्तराखंड: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को विजयदशमी और दशहरा पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

दी शुभकामनाएं

जिस पर उन्होंने विजयदशमी की पूर्व संध्या पर जारी अपने शुभकामना संदेश में इस पावन पर्व को सत्य, धर्म और अच्छाई का संदेश देने वाला बताया। अपने संदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विजयदशमी का पर्व अधर्म पर धर्म, बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का महान प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह त्योहार हमें अपने भीतर की कमियों और बुराइयों का त्याग कर जीवन में सदाचार, नीति और धर्म के मार्ग पर चलने की निरंतर प्रेरणा देता है।
​

Exit mobile version