Site icon Khabribox

उत्तराखंड: सीएम पुष्कर सिंह धामी की दो टूक, सड़क मरम्मत में बर्दाश्त नहीं लापरवाही, दिए यह जरूरी निर्देश

​उत्तराखंड: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सड़कों की मरम्मत और निर्माण कार्यों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं।

दिए जरूरी निर्देश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीएम ने स्पष्ट किया है कि जनहित के कार्यों में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और वह जल्द ही खुद सड़क मार्ग से प्रदेश का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। साथ ही सीवर और पेयजल पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों की मरम्मत का कार्य 1 नवंबर तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। सीएम ने जिलाधिकारियों को अपने-अपने जिलों में लगातार स्थलीय निरीक्षण करने और लंबित मरम्मत कार्यों को तुरंत शुरू करवाने के आदेश दिए हैं। गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Exit mobile version