Site icon Khabribox

उत्तराखंड: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया माँ बाराही धाम के भव्य नवनिर्माण का शिलान्यास, इतने करोड़ से संवरेगी विरासत

​उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को प्रसिद्ध शक्तिपीठ माँ बाराही मंदिर, देवीधुरा के भव्य नवनिर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। खराब मौसम और भारी बारिश के कारण चंपावत का दौरा रद्द होने के चलते मुख्यमंत्री ने देहरादून से वर्चुअल माध्यम के जरिए इस महत्वपूर्ण योजना की आधारशिला रखी।

विकास भी और विरासत भी: सीएम का संकल्प

​शिलान्यास के अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ‘विकास भी और विरासत भी’ के मूल मंत्र के साथ देवभूमि की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों को संवारने का काम कर रही है। उन्होंने कहा:
​”देवभूमि उत्तराखंड की पहचान उसकी प्राचीन परंपराओं और लोक आस्थाओं से है। यहाँ के मंदिर केवल पूजा स्थल नहीं, बल्कि हमारी सामाजिक एकता और समृद्ध संस्कृति के जीवंत केंद्र हैं।”

पर्यटन और अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा

​लगभग 15 करोड़ रुपये की लागत से होने वाला यह नवनिर्माण कार्य न केवल श्रद्धालुओं की आस्था को मजबूती प्रदान करेगा, बल्कि क्षेत्रीय पर्यटन को भी नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। मंदिर के भव्य स्वरूप से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और देवीधुरा क्षेत्र एक प्रमुख धार्मिक पर्यटन गंतव्य के रूप में उभरेगा।जिसमें 15 करोड़ का बजट मंदिर के सुदृढ़ीकरण और सौंदर्यकरण के लिए आवंटित हुए। सुबह से जारी तेज बारिश के कारण मुख्यमंत्री का भौतिक भ्रमण टला, लेकिन आधुनिक तकनीक के जरिए शिलान्यास संपन्न हुआ।

रहें उपस्थित

इस अवसर पर चंपावत में भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, मंदिर समिति के पदाधिकारी और भारी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Exit mobile version