उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज रविवार को रूद्रप्रयाग पंहुचे।
बड़ी संख्या में पंहुचे लोग
मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर रुद्रप्रयाग पहुंचे है। यहां उन्होंने प्राचीन देवल से अगस्त्यमुनि के खेल मैदान तक रोड शो कार्यक्रम किया। इस रोड शो के बाद सीएम नारी शक्ति वंदन महोत्सव के अंतर्गत आयोजित ब्वै, ब्वारी, नौनी कौथिग में प्रतिभाग करने पहुंचे। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।