Site icon Khabribox

उत्तराखंड: परीक्षा लीक मामले पर बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी, कहा- सरकार छात्रों के हित में सीबीआई सहित हर जांच के लिए है तैयार

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में बीते 21 सितंबर को आयोजित हुई उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा के लीक मामले पर युवाओं में आक्रोश है।

कहीं यह बात

वहीं इस मामले में एसआईटी जांच कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मामले में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि वह सरकार छात्रों के हित में सीबीआई सहित हर जांच के लिए तैयार है। कहा सरकार छात्रों के हित में निर्णय लेने से एक प्रतिशत भी पीछे नहीं हटेगी। कुछ लोग छात्र आंदोलन को राजनीति रुप दे रहे हैं। जब तक वे जीवित हैं तब तक उत्तराखंड के एक-एक छात्र को न्याय दिलाने का उनका संकल्प है। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह बात‌ कही। उन्होंने यूकेएसएसएससी स्नातक स्तरीय पेपर की ​लीक होने की शिकायत पर कहा कि सरकार सीबीआई सहित हर जांच के लिए तैयार है। छात्रों के बेहतरी के लिए सरकार एक कदम आगे आकर कार्य कर रही है। यह समय सब्र करने का है। कहा छात्रों के भविष्य के साथ कुठाराघात नहीं करने दिया जाएगा।

Exit mobile version