Site icon Khabribox

उत्तराखंड: विकास योजनाओं के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी का बड़ा फैसला, दी इतने करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति

उत्तराखंड: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के आधारभूत ढांचे को सशक्त बनाने और जनसुविधाओं के विस्तार के लिए 124 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

सीएम का फैसला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बजट का उपयोग सड़क सुधार, आपदा प्रबंधन, पेयजल व्यवस्था और आगामी कुंभ मेला 2027 की तैयारियों में किया जाएगा। जिसमें गंगा कॉरिडोर परियोजना के तहत हर की पौड़ी, सुभाष घाट और कांगड़ा घाट सहित विभिन्न घाटों और पुलों के नवीनीकरण के लिए 50.23 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है। देहरादून के न्यू कैंट मार्ग (दिलाराम बाजार से विजय कॉलोनी पुल तक) को दो लेन से तीन लेन में बदलने के लिए यूटिलिटी शिफ्टिंग हेतु 12 करोड़ मंजूर हुए हैं। शहर में एक अत्याधुनिक नशामुक्ति केंद्र की स्थापना के लिए 7.51 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं। देहरादून नगर निगम क्षेत्र के कनक चौक का नाम अब बदलकर ‘शहीद केसरी चंद चौक’ कर दिया गया है।

इतनी धनराशि की स्वीकृत

वहीं रामनगर में पर्यटकों और स्थानीय लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए बहुमंजिला पार्किंग के निर्माण हेतु 39 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। पौड़ी में जिला कारागार में नए आवासीय भवनों के लिए 3.70 करोड़ और रिखणीखाल में सड़क निर्माण के लिए 3.47 करोड़ की राशि तय की गई है। पुल निर्माण में सहसपुर (मसूरी क्षेत्र) में 30 मीटर लंबे गार्डर पुल के लिए 5.36 करोड़ की मंजूरी मिली है।‌ पिथौरागढ़ के दांतू गांव में ऐतिहासिक भवनों के जीर्णोद्धार के लिए 70 लाख रुपये। किच्छा के दरऊ गांव में डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क और तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए 25 लाख रुपये। देवप्रयाग में सूर्य देवी मंदिर, खटीमा में शेड निर्माण और अल्मोड़ा में वैकल्पिक विवाद समाधान केंद्र के लिए भी बजट जारी किया गया है।

Exit mobile version