Site icon Khabribox

उत्तराखंड: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अपने उपहारों को लेकर की नवीन पहल, होगी नीलामी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड  के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नवीन पहल की है। मुख्यमंत्री को विभिन्न कार्यक्रमों में मिलने वाले उपहारों की नीलामी होगी।

जल्द से जल्द शुरू करें प्रक्रिया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिव विनय शंकर पांडेय को निर्देश दिए हैं कि कार्यक्रमों में उन्हें जो विभिन्न प्रकार के उपहार मिले हैं, उनके मूल्य का आंकलन कर उनकी नीलामी की जाए और इससे मिलने वाली रकम को जनहित के कार्यों में इस्तेमाल किया जाए। साथ ही कहा कि जल्द से जल्द इस कार्य को प्रारंभ किया जा सके। कोई सामान्य व्यक्ति भी नीलामी प्रक्रिया में भाग ले सकता है।

Exit mobile version