Site icon Khabribox

उत्तराखंड: वैश्विक निवेशक सम्मेलन के दृष्टिगत यहां रोड शो करेंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी, जानें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री अब वैश्विक निवेशक सम्मेलन के दृष्टिगत चेन्नई, मुंबई व अहमदाबाद जाकर रोड शो‌ करेंगे।

यह लोग रहेंगे मौजूद

सीएम पुष्कर सिंह धामी यहां निवेशकों को आकर्षित करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें 26 अक्टूबर को चेन्नई, 28 अक्टूबर को मुंबई व एक नवंबर को अहमदाबाद में एक दिवसीय रोड शो किया जाएगा। इस दौरान उनके साथ कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, सुबोध उनियाल, प्रेमचंद अग्रवाल और सौरभ बहुगुणा मौजूद रहेंगे।

दिसंबर में सम्मेलन का आयोजन

दरअसल प्रदेश में आठ व नौ दिसंबर को वैश्विक निवेशक सम्मेलन का आयोजन होने वाला है। इसके लिए प्रदेश सरकार देश-विदेश में रोड शो कर निवेशकों को न्योता दे रही है।

Exit mobile version