उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड बोर्ड का बीते कल मंगलवार को रिजल्ट जारी किया गया। जिसमें छात्र छात्राओं का शानदार प्रदर्शन रहा। इस बार 10वीं का परीक्षा परिणाम 89.14 प्रतिशत रहा, जबकि 12वीं का परीक्षा परिणाम 82.63 प्रतिशत रहा।
मेरिट में शामिल 10 वीं और 12 वीं के छात्र-छात्राओं को किया जाएगा सम्मानित
इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खुद 10वीं और 12वीं में टॉप करने वाले बच्चों से फोन पर बात की और उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सम्मानित करेंगे। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि मेरिट लिस्ट में टॉप 25 स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सीएम आवास पर सम्मानित किया जाएगा।