Site icon Khabribox

उत्तराखंड: सीएम पुष्कर सिंह धामी का अहमदाबाद में रोड शो, साइन किए 20 हजार करोड़ के एमओयू

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अहमदाबाद में रोड शो‌ में उद्योग समूहों के साथ एमओयू साइन किए।

करोड़ों के एमओयू साइन

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निवेशकों को आमंत्रित करने के मकसद से अहमदाबाद में आयोजित रोड शो में 50 से अधिक उद्योग समूहों के साथ 20 हजार करोड़ के एमओयू साइन किए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें शीतल ग्रुप और कंपनी, रैंकर्स हॉस्पिटल, ज़िवाया वेलनेस प्राइवेट लिमिटेड, एस्ट्रल पाइप्स, वारमोरा टाइल्स, गुजरात अंबुजा एमकेसी इंसा इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड और अमूल शामिल हैं। इसके अलावा कमोडिटी ट्रेडिंग, एडी मेहता लॉजिस्टिक्स, फ्रेंड्स एंड फ्रेंड्स ग्रुप ऑफ कंपनीज, पारेख वेंचर्स एलएलपी, वी मिलक इंटरप्राइजेज, आर्य ओशियन लॉजिस्टिक्स पार्क, हिंदुस्तान ऑयल इंडस्ट्रीज, सुपैक इंडस्ट्रीज, श्रीजी ग्रुप, एनबी ग्रुप, शांताकारम निगम, अपोलो ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, पंचकर्म होटल और रिसॉर्ट्स (ट्राइडेंट), साबरमती विश्वविद्यालय, लीला होटल और रिसॉर्ट्स, हॉप्स हेल्थकेयर, प्राइम फ्रेश, दत्त मोटर्स, नेक्सस इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड के साथ एमओयू किए गए। दरअसल उत्तराखंड में आगामी 8-9 दिसंबर को भव्य ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट होने जा रहा है।

Exit mobile version