Site icon Khabribox

उत्तराखंड: सीएम ने पुस्तक’उपनिषदिक दर्शन बोध’ का किया विमोचन, प्रकाश सुमन ध्यानी को दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को पुस्तक का विमोचन किया।

पुस्तक का किया विमोचन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को प्रकाश सुमन ध्यानी द्वारा लिखित पुस्तक’उपनिषदिक दर्शन बोध’ का विमोचन किया। इस मौके पर सीएम ने कहा कि इस पुस्तक के माध्यम से उन्होंने उपनिषदों के जटिल और गहन रहस्यों को सरल तरीके से लिखा है। भारतीय ज्ञान परंपरा के विभिन्न आयामों को सबके सामने रखा है।

रहें मौजूद

कार्यक्रम मुख्यमंत्री के कैंप कार्यालय में आयोजित किया गया। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी भी मौजूद रहें।

Exit mobile version