Site icon Khabribox

उत्तराखंड: मानसून और सड़कों की बदहाली पर सीएम सख्त, अक्टूबर तक प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश

उत्तराखंड: उत्तराखंड के‌ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास से वर्चुअल माध्यम से प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक की।

सीएम ने की बैठक

जिस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मानसून की मौजूदा स्थिति, चारधाम यात्रा, कांवड़ यात्रा, आपदा प्रबंधन, सत्यापन अभियान और सड़कों की स्थिति समेत कई महत्वपूर्ण विषयों पर समीक्षा की और अधिकारियों को सख्त दिशा-निर्देश दिए। जानकारी के अनुसार सीएम ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि मानसून के दृष्टिगत सतर्कता और बढ़ाई जाए तथा आपदा प्रबंधन तंत्र को पूरी तरह अलर्ट मोड पर रखा जाए। उन्होंने हिदायत दी कि सभी अधिकारी अपने फोन अनिवार्य रूप से चालू रखें और किसी भी परिस्थिति में संपर्क से बाहर न रहें। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुख्ता तैयारियां रखें।

दिए यह निर्देश

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि मानसून सत्र खत्म होते ही प्रदेशभर में सड़कों को गड्ढामुक्त करने का विशेष अभियान चलाया जाए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि 15 अक्टूबर तक हर हाल में प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त कर दिया जाए।

Exit mobile version