Site icon Khabribox

उत्तराखंड: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग से चयनित 08 सहायक लेखाकारों को आज सीएम देंगे नियुक्ति पत्र

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग से चयनित 08 सहायक लेखाकारों को आज सीएम पुष्कर सिंह धामी नियुक्ति पत्र सौंपेंगे।

सीएम सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राज्य लोक सेवा आयोग से चयनित आठ सहायक लेखाकारों को उच्च शिक्षा विभाग में नियुक्ति दी जायेगी। इन सभी चयनित सहायक लेखाकारों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज शनिवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित एक कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। इसमें शिवानी शाह, दीपा बिष्ट, शशि रावत, हिमांशु जोशी, नितांशु भट्ट, आशीष कश्यप, मनवीर एवं तरुण कुमार आर्य शामिल हैं

Exit mobile version