Site icon Khabribox

उत्तराखंड: अपने पैतृक गांव पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, बचपन की यादें की साझा, जिम में भी की कसरत





यमकेश्वर (पौड़ी गढ़वाल): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को उत्तराखंड दौरे पर पंहुचे। इस मौके पर वह अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे।


योगी आदित्यनाथ का हुआ भव्य स्वागत


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुख्यमंत्री बनने के बाद यह उनका चौथा यमकेश्वर दौरा था। इस मौके पर अपने चिर-परिचित अंदाज में ग्रामीणों से संवाद करते हुए योगी ने जहां एक ओर पहाड़ की परंपराओं और अपने बचपन की यादों को ताजा किया। गांव में युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए महाविद्यालय परिसर में एक ओपन जिम का शिलान्यास किया। वहीं दूसरी ओर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ ओपन जिम में एक्सरसाइज कर युवाओं को फिटनेस का संदेश भी दिया। उनके कार्यक्रम की शुरुआत सनातन धर्म, गो-माता और मां गंगा के उद्घोष के साथ हुई। योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में एक जैसी सोच वाली सरकारें होने से विकास को गति मिली है। उन्होंने अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण का उल्लेख करते हुए सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को धार दी। साथ ही युवाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नकारात्मकता व्यक्ति के जीवन में कठिनाइयां लाती है, इसलिए हमेशा सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें। साथ ही उन्होंने अपने बचपन की यादें भी साझा की।





Exit mobile version