Site icon Khabribox

उत्तराखंड: सीएम की घोषणा, जल्द देहरादून से टिहरी के लिए बनेगी टनल, स्वीकृत हुई इतने करोड़ की धनराशि

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में जल्द देहरादून से टिहरी के लिए टनल का निर्माण शुरू किया जाएगा।

इतनी धनराशि स्वीकृत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जानकारी देते हुए बताया कि पर्यटन के लिहाज से महत्वपूर्ण टिहरी झील रिंग रोड का काम 78 सौ करोड़ से शुरू किया जा रहा है। टिहरी झील के विकास के लिए भी 1300 करोड़ की धनराशि स्वीकृत हो गई है। कहा कि इससे क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी।

पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

इसके लिए जल्द ही देहरादून से टिहरी के लिए टनल का निर्माण शुरू होगा। साथ ही इससे पर्यटकों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी होगी।

Exit mobile version