उत्तराखंड: उत्तराखंड राज्य आंदोलन के अमर बलिदानियों की स्मृतियों को संजोने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक बड़ी घोषणा की है।
की यह घोषणा
जिस पर उन्होंने कहा कि राज्य आंदोलन के जिन बलिदानियों की प्रतिमाएं अब तक स्थापित नहीं हो पाई हैं, उनकी प्रतिमाएं उनके पैतृक गांव या निवास क्षेत्र में उपयुक्त स्थान पर स्थापित की जाएंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुजफ्फरनगर स्थित रामपुर तिराहा बलिदानी स्थल पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सीएम ने यह घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों के पुन: चिह्नीकरण की प्रक्रिया को जल्द ही पूरा किया जाएगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए निरंतर कदम उठा रही है।
किया शिलान्यास
जिसमें मुख्यमंत्री धामी ने रामपुर तिराहा कांड के बलिदानियों की प्रतिमाओं की स्थापना के कार्य का शिलान्यास किया। इस परियोजना के लिए 27 लाख रुपये की धनराशि अवमुक्त कर दी गई है। स्मारक परिसर में स्थित पुस्तकालय को आधुनिक ई-पुस्तकालय के रूप में विकसित किया जाएगा तथा संग्रहालय का विस्तार किया जाएगा। विस्तारित संग्रहालय में उत्तराखंड के पारंपरिक वाद्य यंत्रों, वेशभूषा और लोक संस्कृति से जुड़ी सामग्रियां प्रदर्शित होंगी। रामपुर तिराहा स्थित राज्य अतिथि गृह का उच्चीकरण किया जाएगा।