Site icon Khabribox

उत्तराखंड: ठंड का कहर, नवजात शिशुओं का खास ख्याल, एम्स ऋषिकेश ने जारी की हेल्थ एडवाइजरी

उत्तराखंड में ठंड का कहर जारी है‌। सुबह शाम कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इस बढ़ती ठंड में नवजात बच्चों का ध्यान ज्यादा रखना बेहद जरुरी हो जाता है।

ठंड का कहर

जिस पर नवजात शिशुओं के ठंड से बचाव के लिए एम्स ऋषिकेश ने हेल्थ एडवाइजरी जारी की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया कि बच्चों में ठंड में सबसे अधिक मामले हाइपोथर्मिया बीमारी के आ रहें हैं।

इन बातों का रखें ध्यान

🔰🔰बीमार पड़ने पर बच्चे को अस्पताल ले जाने में देरी न करें।
🔰🔰बच्चे को खुले वाहन में लेकर कतई न जाएं।
🔰🔰कोहरे और हवा में बच्चे को कमरे से बाहर न निकालें।
🔰🔰बच्चे को जन्म के पहले एक घंटे में न नहलाएं।
🔰🔰बच्चे का बदन गुनगुने पानी से गीले कपड़े से पोंछें।
🔰🔰न्यूनतम तीन सतह में कपड़े पहनाएं
🔰🔰टोपी, मौजे और दस्ताने जरूर पहनाएं।

Exit mobile version