उत्तराखंड में मौसम में बदलाव जारी है। नवंबर के महीने की शुरुआत के साथ ठंड में इजाफा होने लगा है। ऐसे में पहाड़ों में ज्यादा ठंड बढ़ गई है।
बढ़ी ठंड
बुधवार को केदारनाथ में बर्फबारी होने के बाद मौसम विभाग ने पहाड़ी जिलों में हल्की बारिश के आसार जताए हैं। साथ ही 4000 मीटर से ऊपर बर्फबारी भी हो सकती है। ठंड बढ़ने के साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।