Site icon Khabribox

उत्तराखंड: बढ़ती ठंड से शीतलहर की चेतावनी, इस जिले में बंद हुए स्कूल

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदल गया है। फरवरी के महीने में बारिश और बर्फबारी होने से ठंड में इजाफा हुआ है।

आज स्कूलों में अवकाश

बढ़ती ठ़ड के चलते व शीतलहर की चेतावनी के दृष्टिगत उत्तराखंड के कुछ जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार देहरादून जिला प्रशासन ने अत्यधिक ठंड को देखते हुए जनपद देहरादून में शुक्रवार को विद्यालयों में कक्षा 8 तक अवकाश की घोषणा की है। आयुक्त गढ़वाल मण्डल पौडी के निर्देश पर 02 फरवरी 2024 को अत्यधिक शीतलहर के दृष्टिगत जनपद देहरादून के कक्षा 8 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थानों और आंगनबाडी केन्द्रों में दिनांक 02.02.2024 को एक दिन अवकाश घोषित किया गया है।

Exit mobile version