Site icon Khabribox

उत्तराखंड: चारधाम यात्रा में आने वाले बाहरी आल इंडिया परमिट के व्यावसायिक वाहनों को‌ दिखाना होगा यह कार्ड, लापरवाही पर होगी सख्ती

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में अगले माह से चारधाम यात्रा शुरू हो रहीं हैं।‌ चारधाम यात्रा में देश दुनिया से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है।

दिखाना होगा कार्ड

जिसमें इस बार चारधाम यात्रा में बाहरी आल इंडिया परमिट के व्यावसायिक वाहनों की मनमानी पर ट्रिप कार्ड शिकंजा चलाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में आरटीओ प्रशासन ने एआरटीओ को केंद्र से जारी परमिट शर्तों की नई गाइड लाइन का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं। लापरवाही बरतने पर जिम्मेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिसमें ट्रिप कार्ड में दर्ज यात्रियों का संपूर्ण ब्यौरा वाहन चालक को उपलब्ध कराना होगा। जिसके बाद प्रत्येक यात्रा रूट पर बनाए गए चेक पोस्ट पर ट्रिप कार्ड चेक किया जाएगा। चारधाम यात्रा पर आने वाले आल इंडिया परमिट के बाहरी व्यावसायिक वाहनों पर सख्ती से लागू होंगे। इसके अलावा बाहरी राज्य के वाहनों के राज्य में प्रवेश करते ही ग्रीन कार्ड के साथ ही ट्रिप कार्ड भी बना होगा।

Exit mobile version