Site icon Khabribox

उत्तराखंड: यहां सड़क हादसे में कंपाउंडर की मौत


उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहाँ काशीपुर में स्कूटी की टक्कर से बाइक सवार युवक की ईलाज के दौरान मौत हो गई।

स्कूटी सवार फरार-

जानकारी के अनुसार आईटीआई थाना क्षेत्र के हेमपुर इस्माइल हिम्मतपुर निवासी राजकमल पुत्र गोपाल दास यहां मानपुर रोड स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में कंपाउंडर के पद पर तैनात था। युवक दो भाई बहनों में सबसे बड़ा था। वह अभी अविवाहित था। रविवार की देर शाम वह नाइट ड्यूटी के लिए रास्ते में किसी से लिफ्ट लेकर अस्पताल जा रहा था। इस दौरान आईटीआई के पास आगे से एक स्कूटी सवार ने उनकी बाइक को ओवरटेक किया। इस दौरान बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे राजकमल गंभीर रूप से घायल हो गया। जिस पर लिफ्ट देने वाले युवक ने उसे ईलाज के लिए एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वही स्कूटी सवार स्कूटी लेकर फरार हो गया। पुलिस अब स्कूटी सवार की तलाश कर रही है।

Exit mobile version